Christmas Celebrations for the Birth of Jesus Christ with Festive Preparations in the District क्रिसमस पर बिजली की रोशनी से जगमगाए गिरजाघर, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsChristmas Celebrations for the Birth of Jesus Christ with Festive Preparations in the District

क्रिसमस पर बिजली की रोशनी से जगमगाए गिरजाघर

प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर आज क्रिसमस पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। बेरीनाग से लेकर जिला मुख्यालय तक विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रमुख गिरजाघरों को विद्युत मालाओं से सजाया गया है। 1879 से मेथोडिस्ट चर्च...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 24 Dec 2024 03:09 PM
share Share
Follow Us on
क्रिसमस पर बिजली की रोशनी से जगमगाए गिरजाघर

प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व आज उत्साह से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय से लेकर बेरीनाग तक पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रमुख गिरजाघरों को विशेष प्रकार की विद्युत मालाओं और झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। नगर के बीच सिल्थाम स्थित मेथोडिस्ट चर्च में वर्ष 1879 से प्रभु यीशु की इबादत की जा रही है। वर्ष 1870 में ईसाई मिशनरी सीमांत क्षेत्र में आए। जॉन हेनरी बडन ने अमेरिकी मेथोडिस्ट एपिस्कोपल मिशन के जेएम थॉबर्न से यहां मिशन केंद्र खोलने की पेशकश की थी। थॉबर्न ने इसके बाद डॉ. रिचर्डसन ग्रे को 1873 में अमेरिका से पिथौरागढ़ भेजा। वर्ष 1879 में यहां मेथोडिस्ट चर्च की स्थापना हुई। तब से ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु की प्रार्थना कर रहे है। यहां छोटा सा गिरजाघर था। वर्ष 1931 से गिरजाघर का दो बार विस्तार हुआ। इस वर्ष भी पर्व को लेकर चर्च सजाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।