जाराजिबली के बच्चे पढ़ने को दौड़ रहे 22 किमी
Apr 05, 2026 04:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
जाराजिबली क्षेत्र के बच्चे इंटर की कक्षाओं के लिए 22 किमी दौड़ रहे हैं। अक्टूबर 2022 में शिक्षा सचिव ने विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा की थी, लेकिन चार साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोग डीएम कार्यालय में आमरण अनशन करने की योजना बना रहे हैं।

जाराजिबली क्षेत्र के बच्चे इंटर की कक्षाओं में अध्ध्यन के लिए 22 किमी की लंबी दौड़ लगा रहे हैं। अक्टूबर 2022 को शिक्षा सचिव ने विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा की थी, चार साल बीतने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली के बच्चों को इंटर तक की कक्षाओं में अध्ययन के लिए 22 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने गांव में बैठक कर आज से डीएम कार्यालय में आमरण अनशन पर बैठने की बात कही। बताया कि सिल्थाम से ढोल नगाडों के साथ ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचेंगे और आमरण अनशन पर बैठेंगे।-
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


