ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पंथागांव में बाल विकास विभाग ने लगाया एएनसी कैंप

पंथागांव में बाल विकास विभाग ने लगाया एएनसी कैंप

पंथागांव में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एंटी नेटल केयर कैंप लगाया गया। जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत...

पंथागांव में बाल विकास विभाग ने लगाया एएनसी कैंप
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sun, 08 Mar 2020 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पंथागांव में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एंटी नेटल केयर कैंप लगाया गया। जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य जीवन ठाकुर ने किया। उन्होंने महिलाओं से कैंप का लाभ लेने की अपील की है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई। खान पान और गर्भावस्था में देखभाल को लेकर विस्तार से बताया गया। कैंप में पय्यांपौडी, गटकूना, गोठानी, धूरा, थामू, रौझाड, थौडा, लेक, गुयां, तल्लीपय्यां, पंथागांव को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी, हीमोग्लोबिन, बीपी, हाइट, वजन जांच की। संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। कोरोना वायरस को लेकर जानकारी दी गई। मौके पर डॉ. फुरकान, सपना राणा, सावित्री कार्की, पुष्पा रौतेला, मुन्नी कुंवर, ममता विश्वकर्मा, प्रेमा नौरियाल, आशाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें