बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

पिथौरागढ़ में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छलिया नृत्य और झांकियां शामिल थीं। वक्ताओं ने उनके योगदान को सराहा और कहा कि वे एक महान समाज सुधारक थे। मुख्य कार्यक्रम आंबेडकर पार्क में हुआ।

बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना

संतोष आर्यन, पिथौरागढ़, संवाददाता। सीमांत में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत मुनस्यारी, बेरीनाग, गंगोलीहाट, झूलाघाट में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। वहीं कई जगह पर छलिया नृत्य के साथ लोगों ने झांकी भी निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने कहा बाबा साहेब की ही देन है कि देश अखंड भारत के तौर पर जाना जाता है। नगर के आंबेडकर पार्क में मुख्य कार्यक्रम हुआ। डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त संयोजन समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरौला, संरक्षक महेश मुरारी, बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाद में नगर में ढोल-नगाड़े के साथ शहर भर में भव्य झांकी निकाली। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर राजनेता व विधि के ज्ञाता थे। कहा वह न सिर्फ संविधान के रचयिता थे, बल्कि एक सच्चे समाज सुधारक थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही बेहतर और समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। यहां समिति के पदाधिकारी, अन्य संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।-----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।