ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़सीडीओ गहरवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का भम्रण किया

सीडीओ गहरवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का भम्रण किया

नाचनी में सीडीओ सौरभ गहरवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का भम्रण किया। गुरुवार को सीडीओ गहरवार ने हररिया, रातीगाड़, नाचनी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित खुशाल सिंह से बात कर उनका हाल...

सीडीओ गहरवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का भम्रण किया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 23 Jul 2020 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नाचनी में सीडीओ सौरभ गहरवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का भम्रण किया। गुरुवार को सीडीओ गहरवार ने हररिया, रातीगाड़, नाचनी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित खुशाल सिंह से बात कर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ित को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। हरडिया के पास आए दिन बंद सड़क को समय से न खोले जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोनिवि के प्रवर अभियंता को कड़े शब्दों में बंद सड़कों को तत्परता से खोलने को कहा है। ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस दौरान आपदा से खतरे की जद में आए एक परिवार को प्रशासन ने अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें