ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़जन समस्याएं सुनने बाईक से गए कैबिनेट मंत्री चुफाल

जन समस्याएं सुनने बाईक से गए कैबिनेट मंत्री चुफाल

सड़कें बंद हुई तो जनसमस्याएं सुनने बाइक में निकले कैबिनेट मंत्री पिथौरागढ़। संवाददाता सीमांत...

जन समस्याएं सुनने बाईक से गए कैबिनेट मंत्री चुफाल
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 22 Oct 2021 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सड़कें बंद हुई तो जनसमस्याएं सुनने बाइक में निकले कैबिनेट मंत्री

पिथौरागढ़। संवाददाता

सीमांत क्षेत्र में बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह सड़कें बंद हो गई हैं। जगह-जगह बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मार्ग बंद होने से चार पहिया वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। ऐसे में जनप्रतिनिधी दोपहिया वाहनों में सवार होकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल बाइक से भटेड़ी, रज्यूड़ा, बडालू सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कें, पैदल मार्ग, पेयजल लाइनों की समस्या कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी। कैबिनेट मंत्री चुफाल ने कहा लोगों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इस संबंध में डीएम से वार्ता की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त करने हुए जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। यहां मंडल उपाध्यक्ष योगेश सोनू चंद, शुभम चंद, हरीश कुमार, ललित चंद, योगेश, शेखर भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें