Brave 93-Year-Old Captain Bhim Singh Bohra Passes Away After Serving in Three Wars देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले कैप्टन भीम सिंह का निधन, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsBrave 93-Year-Old Captain Bhim Singh Bohra Passes Away After Serving in Three Wars

देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले कैप्टन भीम सिंह का निधन

पिथौरागढ़। देश के लिए तीन युद्धों में वीरता दिखाने वाले 93 वर्षीय कैप्टन भीम सिंह बोहरा का निधन हो गया है। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 30 Dec 2024 09:04 PM
share Share
Follow Us on
देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले कैप्टन भीम सिंह का निधन

देश के लिए तीन युद्धों में वीरता दिखाने वाले 93 वर्षीय कैप्टन भीम सिंह बोहरा का निधन हो गया है। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि सोमवार सुबह बोहरा ने तिलढुकरी स्थित आवास में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रामगंगा घाट में किया गया। उनके निधन पर पूर्व सैनिकों ने शोक व्यक्त किया। भट्ट ने बताया कि वर्ष 1953 में बोहरा भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर पर चयनित हुए। वर्ष 1962, 65 व 71 में हुए युद्ध में उन्होंने हिस्सा लेते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया। 28 वर्ष की सेवा के बाद वर्ष 1981 में वह सेना से सेवानिवृत्त हुए। उनके निधन पर कैप्टन शेर सिंह, लक्ष्मण सिंह, हयात सिंह, ललित सिंह, आनंद सिंह, रमेश सिंह महर, देवी दत्त, धर्म सिंह, राजेंद्र सिंह, गिरधर खनका सहित पूर्व सैनिकों ने शोक संवेदना प्रकट की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।