ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़देवतपुर में पहाड़ी से गिर बोल्डर ने तोड़ी मकान की छत

देवतपुर में पहाड़ी से गिर बोल्डर ने तोड़ी मकान की छत

जिला मुख्यालय के देवतपुर में पहाड़ी से गिरे बोल्डर ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पत्थर गिरने की घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था लेकिन बोल्डर की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। पीड़ित...

देवतपुर में पहाड़ी से गिर बोल्डर ने तोड़ी मकान की छत
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 30 Jul 2018 07:45 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय के देवतपुर में पहाड़ी से गिरे बोल्डर ने एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पत्थर गिरने की घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था लेकिन बोल्डर की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

सोमवार को नगर से दस किमी दूर ग्राम देवतपुर चौड़ा में पहाड़ी गिरा बोल्डर नरेंद्र राम पुत्र पूरन राम के मकान की छत को तोड़ता हुआ घर में जा घुसा। गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई। इसके कारण घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के करीब घास चर रही गाय बोल्डर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें