ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़देवलथल पुस्तकालय को मिली प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें

देवलथल पुस्तकालय को मिली प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें

मेजर उत्तम सिंह क्षेत्री विक्टोरिया क्रास देवलथल पुस्तकालय में पुस्तक दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने पुस्तकालय को 50 से अधिक प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकें...

देवलथल पुस्तकालय को मिली प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 04 Aug 2018 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

मेजर उत्तम सिंह क्षेत्री विक्टोरिया क्रास देवलथल पुस्तकालय में पुस्तक दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने पुस्तकालय को 50 से अधिक प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकें दी। शुक्रवार को देवलथल पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में जुगल किशोर पांडे ने अपने संसाधनों से पुस्तकें दान की। शिक्षक रमेश चंद्र भट्ट ने पांडे के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन पुस्तकों से बच्चों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश धामी ने विशेष सहयोग दिया। मौके पर डीसीए अध्यक्ष तपन रावत, जनार्दन उप्रेती, पवन माहरा, हेमराज बिष्ट, सुरेंद्र बसेड़ा, नरेश पांडे, गोकुल कुमार, विष्णु दत्त पांडे, गजेंद्र सिंह, युवराज सामंत, इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें