ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़मुनस्यारी में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

मुनस्यारी में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया नई जिम्मेदारी के बाद पहली बार मुनस्यारी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की अपील...

मुनस्यारी में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 07 Nov 2017 04:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया नई जिम्मेदारी के बाद पहली बार मुनस्यारी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।मंडल अध्यक्ष प्रयाग पालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा जिलाध्यक्ष वल्दिया का स्वागत किया। इसके बाद कार्यकताओं की बैठक हुई। वल्दिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोगों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बना रहेगा। कहा कि पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराया। इससे पूर्व भाजपा महामंत्री मनोहर दरियाल ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया।इस मौके पर जगत मर्तोलिया, गोकर्ण मर्तोलिया, प्रदीप रावत, कवीन्द्र देवली, हिमांशु धर्मशक्तू, बबलू लोहनी, पुष्कर नेगी, बसन्ती जोशी, हीरा रावत, तारा आर्या, यशोदा महर समेत कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें