भाजपा प्रत्याशी कल्पना ने शक्ति प्रदर्शन कर कराया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ नगर निगम की पहली मेयर भाजपा से होगी। कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया...

भाजपा प्रत्याशी कल्पना देवलाल ने शक्ति प्रदर्शन कर मेयर पद के लिए अपना नामांकन कराया। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नगर के तहसील कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने अपना नामांकन कराया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि पिथौरागढ़ नगर निगम की पहली मेयर भाजपा से होगी। बाद में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रामलीला मैदान सदर में एकत्र हुए। यहां हुई सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संगठन ने मेयर प्रत्याशी के तौर पर एक शिक्षित, सामाजिक और बेहतर भविष्यदर्शी महिला को उम्मीदवार बनाकर उतारा है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाते हुए कहा कि सीमांत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनता ने भी हमेशा भाजपा का साथ दिया है। कहा कि इस बार भी भाजपा ही निकाय चुनाव में जीत दर्ज करेगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ बाजार में रैली निकाली। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली सिमलगैर, सिल्थाम, गांधी चौक, नया बाजार, केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहा होते हुए टकाना रामलीला मैदान तक पहुंची।
---------
ये रहे शामिल
दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिपं प्रशासक दीपिका बोहरा, वीरेंद्र शाह, भगवती पुनेठा, भारतीय पांडेय, मीना बिष्ट, गीता पंत, बबीता पुनेठा, राकेश देवलाल, राम सिंह बिष्ट, दान सिंह वल्दिया, मनोज कुमार, हरीश रावत, गोविंद बोहरा, इंद्र लुंठी, उमेश महर, विनोद भट्ट, कृपाल वल्दिया
--------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।