ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़जिले में मनाया गया जैव विविधता दिवस

जिले में मनाया गया जैव विविधता दिवस

जिले में धूमधाम से विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया। जिसमें लोगों को जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। जेबी मैमोरियल मानस एकेडमी दौला में शिक्षक दीपक कापड़ी ने जैव विविधता के महत्व पर...

जिले में मनाया गया जैव विविधता दिवस
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 22 May 2019 05:24 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में धूमधाम से विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया। जिसमें लोगों को जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। जेबी मैमोरियल मानस एकेडमी दौला में शिक्षक दीपक कापड़ी ने जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी में अनके प्रकार के पशु, पक्षी, पौधे उपलब्ध हैं। जो मानव जीवन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह सब एक दूसरे पर निर्भर रहते हैं। इसके बाद शिक्षक सूरज बिष्ट और दीपा बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने नैनीसैनी हवाई पट्टी के पास स्थित जलस्रोत के आसपास उपलब्ध एलगी, फंगाइ समेत कई पौधों के बारे में अध्ययन किया। उधर सिटी शाखा में छात्रों ने जैव विविधता पर पोस्टर बनाकर जैव संरक्षण का संदेश दिया। प्रबंधक कंचनलता ने छात्रों से जैव विविधता के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें