ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़गोल्फा में चलाया जैव विविधता जागरूकता अभियान

गोल्फा में चलाया जैव विविधता जागरूकता अभियान

बंगापानी तहसील के ग्राम गोल्फा में जैव विविधता संरक्षण जन जागरूकता अभियान चलाया गया। वन पंचायत सरपंच संगठन अध्यक्ष तेज सिंह धर्मशक्तू की अध्यक्षता में अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य...

गोल्फा में चलाया जैव विविधता जागरूकता अभियान
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 06 Mar 2020 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बंगापानी तहसील के ग्राम गोल्फा में जैव विविधता संरक्षण जन जागरूकता अभियान चलाया गया। वन पंचायत सरपंच संगठन अध्यक्ष तेज सिंह धर्मशक्तू की अध्यक्षता में अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण है। हमें प्रकृति से मिलने वाले अनमोल संसाधनों का उपयोग मापदंडों के हिसाब से करने की जरूरत है। भविष्य में भी यह संसाधन काम आएंगे। प्रकृति का अनियंत्रित विदोहन आपदा, ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार है। वनाग्नि, वन्यजीव अपराध, अवैध खनन, वृक्षों का अवैध कटान, जड़ी बूटियों का अवैध दोहन मनुष्य जाति के लिए हानिकारक है। उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि वनों में अवैध कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें