ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़बेलतड़ी की महिलाओं ने सड़क की मांग पर किया प्रदर्शन

बेलतड़ी की महिलाओं ने सड़क की मांग पर किया प्रदर्शन

बेलतड़ी की महिलाओं ने सड़क की मांग पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा देश में सड़कों का जाल बिछ गया है। हर गांव सड़क से जोड़ने...

बेलतड़ी की महिलाओं ने सड़क की मांग पर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 18 Sep 2021 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बेलतड़ी की महिलाओं ने सड़क की मांग पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा देश में सड़कों का जाल बिछ गया है। हर गांव सड़क से जोड़ने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन आजादी के 71 साल बाद भी क्षेत्र के 10 से अधिक गांव सड़क से नहीं जुड़ सके हैं, जो सरकार की नाकामी है। कहा जल्द गांव तक सड़क नहीं पहुंची तो वे विस चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

शनिवार को बेलतड़ी, सौनगांव, भाटीगांव, धारी की महिलाओं ने सड़क निर्माण की मांग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा 15 साल पूर्व अशोकनगर-क्वारबन सड़क को स्वीकृति मिली थी। विभाग ने कुछ किमी सड़क काटकर औपचारिकता तो निभाई। लेकिन आज तक सड़क गांवों तक नहीं पहुंची है। सड़क न होने से बीमारों व गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। लेकिन उनकी परेशानी देखने वाला कोई नहीं है। कहा यहां की महिलाएं खेती कर अपना घर चलाती हैं। क्षेत्र में फल व सब्जी का उत्पादन होता है। लेकिन सड़क न होने से इन उत्पादों को बाजार पहुंचाना मुश्किल है और फल, सब्जियां खेतों में ही सड़ रहीं हैं। कहा आजादी के 71 साल बाद भी गांव तक सड़क न पहुंचना सरकार की नाकामी है। कई बार सड़क निर्माण की मांग के बाद भी लोनिवि, प्रशासन व सरकार उन्हें छल रही है। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा सड़क निर्माण न होने पर क्षेत्र की महिलाएं आगामी विस चुनाव में मतदान नहीं करेंगीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें