ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़मुनस्यारी में बदहाल सड़कें पर्यटकों के लिए बनीं सिरदर्द

मुनस्यारी में बदहाल सड़कें पर्यटकों के लिए बनीं सिरदर्द

पर्यटन नगरी मुनस्यारी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। अब तक यहां 12 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग की बदहाल सड़कें पर्यटकों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं।...

मुनस्यारी में बदहाल सड़कें पर्यटकों के लिए बनीं सिरदर्द
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 22 Oct 2018 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्यटन नगरी मुनस्यारी में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। अब तक यहां 12 हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग की बदहाल सड़कें पर्यटकों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं। इसके कारण आए दिन पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

थल-मुनस्यारी मार्ग पर गिनी बैंड, रातापानी, भालू खोलटा, नन्दा देवी मार्ग पर गुमसैन नाले के पास, म्यूजियम मार्ग, मुनस्यारी मदकोट मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस कारण पर्यटकों के वाहन फंस रहे हैं। पर्यटकों को स्वयं ही धक्का लगाकर गाड़ी आगे बढ़ानी पड़ रही है। भारत तीर्थ दर्शन कम्पनी के मैनेजर समीर का कहना है कि वह पिछले नौ साल से पर्यटकों को यहां ला रहे हैं, लेकिन सड़क की ऐसी दुर्दशा उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। चलो जाई कम्पनी के मनीष सिंह का कहना है की वह पिछले 14 साल से मुनस्यारी आ रहे हैं। नन्दा देवी मार्ग, म्यूजियम मार्ग, मदकोट मार्ग की हालत खराब होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें