Pithoragarh News: सचिव ने आमजन को जागरूक किया
Pithoragarh News: गंगोलीहाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम 2013 और साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। सचिव मंजू देवी ने लोगों को कानूनी पहलुओं के बारे में बताया। अंत में पौधरोपण भी किया गया।

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। गंगोलीहाट ब्लॉक सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज धनंजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सचिव मंजू देवी गंगोलीहाट पहुंची। कार्यक्रम के दौरान सचिव ने मौजूद लोगों को महिलाओं के यौन उत्पीड़न के रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के बारे में जानकारी दी। साथ ही सचिव ने लोगों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। कहा यह एक गैरकानूनी काम है जिसे कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट व किसी डिजिटल नेटवर्क का उपयोग कर किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक परिसर व थाना कोतवाली गंगोलीहाट में पौधरोपण किया गया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रदीप बिष्ट सहित पुलिसकर्मी, वन विभाग व नगरपालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


