ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों को बांटे पुरस्कार

पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों को बांटे पुरस्कार

लोहारकटिया में पशुपालन विभाग ने पशु प्रदर्शनी लगाई। जिसमें क्षेत्र के 75 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। विभाग ने पशुपालकों को पुरस्कार बांटे। सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी की देखरेख में प्रदर्शनी का...

पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों को बांटे पुरस्कार
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sun, 07 Oct 2018 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहारकटिया में पशुपालन विभाग ने पशु प्रदर्शनी लगाई। जिसमें क्षेत्र के 75 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। विभाग ने पशुपालकों को पुरस्कार बांटे। सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी की देखरेख में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा उन्नत पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का उचित माध्यम बन सकता है। प्रदर्शनी के निर्णायक पशुचिकित्सक डॉ. राजेश पाठक,डॉ. चेतना पंत ,डॉ. हरीश पंत,डॉ. मोहनराम आर्य ने पशुओं का मूल्यांकन किया। प्रर्दशनी में मोहन लाल की गाय चैंपियन चुनीं गई। सुभाष कुमार की गाय दूसरे और लीला देवी की गाय तीसरे स्थान पर रहीं। बछिया वर्ग में जोगा राम की बछिया पहले, मनोज सिंह की दूसरे और नीमा देवी की बछिया तीसरे स्थान पर रही। प्रदर्शनी में विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी स्थानीय गाय भी देखने को मिली। सीवीओ डॉ. कापड़ी ने स्थानीय गाय पालने वाले किसानों की जमकर तारीफ की । उन्होंने बताया कि सरकारी तौर पर भी स्थानीय गायों का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने इन गायों के दूध को अमृत बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें