Pithoragarh News: ढाबे की आड़ में शराब बेचने पर कार्रवाई
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में पुलिस ने ढाबे में अवैध शराब बेचने के आरोप में दान सिंह ठगुन्ना को गिरफ्तार किया। एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोप के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस ने ढाबे की आड़ में शराब बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कुमौड़ निवासी दान सिंह ठगुन्ना अपने ढाबे पर शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। टीम में अपर उप निरीक्षक राजेन्द्र राम सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे।


