अर्पण संस्था लोगों को पहुंचा रही मदद
अर्पण संस्था लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। संस्था की तरफ से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही है। एक्शन एड संस्था के सहयोग से कनालीछीना, डीडीहाट,...
अर्पण संस्था लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है। संस्था की तरफ से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा रही है।
एक्शन एड संस्था के सहयोग से कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला विकासखंडों में मई माह में 150 से अधिक लोगों को खाद्यय सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं संस्था की तरफ से अप्रैल माह में 165 से अधिक लोगों को राशन उपलब्ध कराया। संस्था की खीमा जेठी ने बताया कि लॉकडाउन में जरूरतमंदों परिवारों को हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक लॉकडाउन जारी रहेगा तब तक संस्था लोगों को घर घर जाकर मदद देती रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



