अनीता की गाय रही चैंपियन, देवराज सिंह की गाय को मिला पहला स्थान
पिथौरागढ़ में मूनाकोट ब्लॉक के रियांशी में पशु मेला लगा, जिसमें क्षेत्र के 120से अधिक किसानों ने अपने पशुओं के साथ भाग लिया। अनीता की गाय चैंपियन...
पिथौरागढ़ में मूनाकोट ब्लॉक के रियांशी में पशु मेला लगा, जिसमें क्षेत्र के 120से अधिक किसानों ने अपने पशुओं के साथ भाग लिया। अनीता की गाय चैंपियन रही। देवराज सिंह की गाय को पहला, हरिप्रिया की गाय को दूसरा स्थान मिला। जिपं सदस्य अंजली ने किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को रियांशी में लगे पशु मेले का शुभारंभ जिपं सदस्य अंजली ने किया। उन्होंने कहा किसानों को प्रोत्साहित करने का पशुपालन विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। सीवीओ डॉ.विद्यासागर कापड़ी कहा पर्वतीय जिले में पशुपालन किसानों की आय का बेहतर जरिया बन सकता है। लेकिन इसे वैज्ञानिक तरीके से अपनाने की जरूरत है। कहा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग हरसंभव मदद करेगा। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ पशुपालन के वैज्ञानित तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान उत्साह के साथ क्षेत्र के किसान अपने पशुओं के साथ प्रदर्शनी में शामिल हुए। अनीता देवी की गाय चैंपियन रही। देवराज सिंह की गाय को पहला व हरिप्रिया देवी की गाय को दूसरा स्थान मिला। बछिया वर्ग में हेमा जोशी पहले, ममता दूसरे व विमला देवी तीसरे स्थान पर रहीं। जिपं सदस्य ने किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बकरी पालन क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए गिठीगड़ा के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह को विशेष पुरस्कार दिया गया। डॉ. मनोज जोशी, डॉ. लाल सिंह सामंत, डॉ. दीपा रिंगवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. सौरभ भट्ट, डॉ.फरहीन ताहिर, जगदीश सिंह, भुवन चंद, गायत्री चंद, मनोज सौन, खड़क सिंह, किरण सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।