Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsAngry Villagers Protest Unfulfilled Promises Over Nainisaini Airport Land

नैनीसैनी के ग्रामीण नौकरी और मुआवजे को सड़क पर उतरे
संक्षेप: नैनीसैनी एयरपोर्ट के लिए भूमि देने वाले ग्रामीणों ने सरकारी वादों के न पूरा होने पर आक्रोश व्यक्त किया। शुक्रवार को उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि उन्हें ठगा महसूस हो रहा है। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे एयरपोर्ट के लिए भूमि देने से मना करेंगे।
Fri, 7 Nov 2025 10:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
नैनीसैनी एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी भूमि देने वाले ग्रामीण सरकारी वायदा पूरा न होने आक्रोशित हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि ग्रामीणों से किए वायदे वर्षो बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। इससे ग्रामीण स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मांगें पूरी न होने पर एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए भूमि न देने का निर्णय लिया है। इस दौरान चंचल सिंह भंडारी, रमेश कसनियाल, अशोक महर, विजेंद्र खडायत, रवि भंडारी, इंदर बम, राम सिंह भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




