Pithoragarh News: बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: अल्मोड़ा में दीवाली से पहले ऊर्जा निगम अनुरक्षण कार्य कर रहा है। इसके चलते सोमवार सुबह 10 बजे से धारानौला, ब्राइटन कॉर्नर, दौलाघट, चितई, लमगड़ा, जैंती समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई। निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि काम पूरा होते ही आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Pithoragarh News: अल्मोड़ा। दीवाली को देखते हुए ऊर्जा निगम की ओर से अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इस कारण सोमवार को धारानौला, ब्राइटन कॉर्नर और दौलाघट, चितई, लोद, किरणा, ध्याड़ी, लमगड़ा, सत्यों, पौधार, जलना, कपीलेश्वर व जैंती लाइन से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुबह दस बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते शट डाउन लिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।


