ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पड़ोसी से कलह के बाद महिला ने गटका कीटनाशक

पड़ोसी से कलह के बाद महिला ने गटका कीटनाशक

बांसबगड़ के धामी गांव में एक महिला ने पड़ोसियों से कलह के बाद कीटनाशक गटक लिया। महिला का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के पति का बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी...

पड़ोसी से कलह के बाद महिला ने गटका कीटनाशक
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 12 Jan 2018 03:04 PM
ऐप पर पढ़ें

बांसबगड़ के धामी गांव में एक महिला ने पड़ोसियों से कलह के बाद कीटनाशक गटक लिया। महिला का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के पति का बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को धामी गांव निवासी दीपा देवी (23) पत्नी दीपक सिंह की किसी बात को लेकर पड़ोसियों झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दीपा ने कीटनाशक गटक लिया। कीटनाशक पीने के बाद दीपा की हालत नाजुक हो गई। दीपा की हालत बिगड़ती देख दीपक उसे आपातकालीन सेवा 108 से थल के गौचर अस्पताल ले गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत में सुधार है। थल थानाध्यक्ष पीआर आगरी ने बताया कि महिला के पति के बयान दर्ज कर प्राथमिक तौर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें