ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़एबीवीपी ने चीनी सामान को जलाकर जताया आक्रोश

एबीवीपी ने चीनी सामान को जलाकर जताया आक्रोश

भारत-चीन सीमा पर धोखे से 20 जवानों को मारने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने चीनी मोबाइल फोन व अन्य सामान जलाकर विरोध जताया। गुरुवार को एप्टेक तिराहे में एबीवीपी के...

एबीवीपी ने चीनी सामान को जलाकर जताया आक्रोश
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 18 Jun 2020 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत-चीन सीमा पर धोखे से 20 जवानों को मारने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने चीनी मोबाइल फोन व अन्य सामान जलाकर विरोध जताया। गुरुवार को एप्टेक तिराहे में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री रोहित ओझा ने नेतृत्व में चीनी सामान सहित वहां के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। कहा कि चीन के सामान का बहिष्कार कर हम उसकी अर्थव्यवस्था को काफी हद तक कमजोर कर सकते हैं। मंडल संयोजक योगेश भट्ट ने कहा कि देश में हर गली-मोहल्ले में चीनी सामान की ब्रिकी हो रही है। अब हर दुकान में जाकर चीनी सामान नहीं बेचने के लिए एबीवीपी व्यापारियों को जागरुक करेगी। इस दौरान नीरज पाठक,चंद्र मोहन पाण्डेय,पंकज,अशोक उप्रेती,रुद्र अवस्थी,शुभम भट्ट,दीपक गिरी,तनुज जुकरिया,पवनदीप,विक्रम कार्की, चेतन,तनुज,अमन चौधरी शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें