ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़आप ने कहा तीरथ सिंह सरकार के 100दिन बेकार

आप ने कहा तीरथ सिंह सरकार के 100दिन बेकार

आप ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 100दिनों के कार्यकाल को बेहद निराशाजनक बताया। आप के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने पत्रकार वार्ता कर कहा भाजपा...

आप ने कहा तीरथ सिंह सरकार के 100दिन बेकार
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 18 Jun 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

आप ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 100दिनों के कार्यकाल को बेहद निराशाजनक बताया। आप के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने पत्रकार वार्ता कर कहा भाजपा ने चेहरा बदलकर प्रदेश की जनता को विकास के मुद्दों से भटकाने की साजिश रची है।

तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल में प्रदेश विकास की दौड़ में और पीछे चला गया। रोजगार की बात हो या स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी की, मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। तीरथ सिंह रावत के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुंभ में कोविड जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा या सीमांत जनपद में मेडिकल खरीद पर खेला गया काला खेल, ये सभी कारनामे सरकार की शह पर हुए हैं। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार के शासन में भ्रष्टाचारियों ने खूब तरक्की की है। लेकिन जनता दर्द से कराह रही है। कहा अब जनता भाजपा की कथनी व करनी के भेद को समझ चुकी है। उसे इसका जवाब जरूर देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें