ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़आप ने भाजपा सांसद कश्यप का जलाया पुतला

आप ने भाजपा सांसद कश्यप का जलाया पुतला

पवित्र जागेश्वर धाम में भाजपा के सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा पुरोहितों से अभ्रदता करने पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला जलाया।...

आप ने भाजपा सांसद कश्यप का जलाया पुतला
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 02 Aug 2021 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पवित्र जागेश्वर धाम में भाजपा के सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा पुरोहितों से अभ्रदता करने पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने सांसद पर भाजपा को कलंकित करने का आरोप लगाया है।

सोमवार को गांधी चौक में आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह बिष्ट व संगठन मंत्री गिरीश जोशी के नेतृत्व में भाजपा के सांसद का पुतला जलाया। कहा कि विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भाजपा के सांसद ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर देवभूमि को कलंकित करने का काम किया है। धर्म की राजनीति करने वाले ही मंदिरों में जाकर पुरोहितों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। कहा कि भाजपा सांसद को देवभूमि की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष शमशेर महर,वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश पुनेड़ा,जगदीश कलौनी,अशोक पाण्डेय,सहदेव नाथ,रवि परिहार,दीपक कुमार,संजय कुमार मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें