ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

हर की पौडी में गंगाजल की धारा को अध्यादेश में स्केप चैनल बताने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को हिंदु विरोधी बताते हुए लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप...

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 16 Oct 2020 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

हर की पौडी में गंगाजल की धारा को अध्यादेश में स्केप चैनल बताने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को हिंदु विरोधी बताते हुए लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को नोटिस भेजने पर कड़ी आपत्ति जताई है। शुक्रवार को प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी चोक में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। बाल आयोग की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कलेर को भेजे नोटिस की कार्यकर्ताओं ने प्रतियां भी जलाई। प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा गंगाजल की धारा नाम बदलकर सरकार हिन्दुओं के साथ अन्याय कर रही है। कहा वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार ने गंगा का अपमान किया था, अब भाजपा सरकार उसी बात को दोहरा रही है। कहा सरकार कितने भी नोटिस उन्हें भेजे वे मां गंगा का अपमान नहीं होने देंगे। राज्य कमेटी के सदस्य चंद्र प्रकाश पुनेड़ा ने कहा प्रदेश अध्यक्ष लोकतांत्रिक तरीके से पुरोहितों के आंदोलन को समर्थन दे रहे थे। बाल आयोग का नोटिस भेजना सरासर गलत है। विधि सलाहकर एडवोकेट आलोक चौधरी ने कहा भाजपा लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने का काम कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां गिरीश जोशी, सुरेश जोशी, कैलाश कठायत, नगर प्रभारी भावना शर्मा, नरेश, विनय भाटिया, नगरध्यक्ष धीरज जोशी, शंकर राम, दीपक लोहिया, इमरान अली, नवीन कुमार, अशोक पांडे, नरेंद्र ग्वाल, राकेश वर्मा, संजय परिहार, प्रदीप सीपाल, नरेंद्र ग्वाल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें