ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़खेला के 69 परिवारों ने सरकार से लगाई विस्थापन की गुहार

खेला के 69 परिवारों ने सरकार से लगाई विस्थापन की गुहार

धारचूला खेला के चेतकला, कैलपानी, आंला आपदाग्रस्त तोकों के 69 परिवारों ने सरकार से विस्थापन की गुहार लगाई है। कहा मानसून शुरू होते ही उन्हें सरकारी विद्यालयों की शरण लेने को मजबूर होना पड़ता है।...

खेला के 69 परिवारों ने सरकार से लगाई विस्थापन की गुहार
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sun, 06 Sep 2020 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

धारचूला खेला के चेतकला, कैलपानी, आंला आपदाग्रस्त तोकों के 69 परिवारों ने सरकार से विस्थापन की गुहार लगाई है। कहा मानसून शुरू होते ही उन्हें सरकारी विद्यालयों की शरण लेने को मजबूर होना पड़ता है। भविष्य के खतरे को देखते हुए हमारा विस्थापन जरूरी है। खेला के सामाजिक कार्यकता महेश वर्मा ने कहा हर साल मानसूनकाल शुरू होते ही ग्रामीणों को अपना घर छोड़कर सरकारी विद्यालय में शरण लेनी पड़ती है। इस मानसून काल में भी कई तोकों में भूमि धंसने से मकान जमींदोज हो गए हैं। जबकि कई मकानों में दरार आई है। खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों ने सरकारी विद्यालय को अपना डेरा बनाया हुआ है। कहा कब तक वह इसी तरह से अपना जीवन यापन करेंगे। उन्होंने सरकार से आपदाग्रस्त तोकों में रह रहे परिवारों का सुरक्षित स्थान में पुनर्वास करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें