लोक अदालत में 197 मामलों का किया निस्तारण
जिले के विभिन्न न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 197 वादों का निस्तारण कर 29 लाख का अर्थदंड वसूला गया। जिला जज राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ न्यायालय में लोक अदालत का...
जिले के विभिन्न न्यायालयों में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 197 वादों का निस्तारण कर 29 लाख का अर्थदंड वसूला गया। जिला जज राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें तीन मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर 28 लाख 56 हजार 458 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। दो फौजदारी मामलों का निस्तारण कर 2500 रुपये का अर्थदंड वसूला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ सुधीर तोमर ने 171 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर सतावन हजार रुपये और न्यायिक मजिस्ट्रेट डीडीहाट रवि रंजन ने 23 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण 20 हजार दो सौ रुपये का अर्थदंड वसूला। लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय के कर्मचारियों ने सहयोग दिया।