ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़नाचनी में पूर्व सैनिक के बैंक खाते से उड़ाए 19 हजार

नाचनी में पूर्व सैनिक के बैंक खाते से उड़ाए 19 हजार

सीमांत क्षेत्र के लोग भी तेजी से साइबर ठगी का शिकार बन रहे हैं। एक पूर्व सैनिक को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर स्वयं को बैंक प्रबंधक बताकर एकाउंट नबंर की जानकारी ली। इसके बाद उसके एसबीआई नाचनी बैंक खाते...

नाचनी में पूर्व सैनिक के बैंक खाते से उड़ाए 19 हजार
Center,HaldwaniFri, 02 Jun 2017 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

सीमांत क्षेत्र के लोग भी तेजी से साइबर ठगी का शिकार बन रहे हैं। एक पूर्व सैनिक को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर स्वयं को बैंक प्रबंधक बताकर एकाउंट नबंर की जानकारी ली। इसके बाद उसके एसबीआई नाचनी बैंक खाते से 19 हजार की रकम उड़ा ली। इस मामले में पूर्व सैनिक ने थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार को कोटूयूड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक मान सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। उसने स्वयं को एसबीआई का प्रबंधक बताकर बैंक खाते को आधार से लिंक कराने के लिए एकाउंट नबंर की जानकारी मांगी थी। कहा कि वे गुरुवार को नाचनी स्थित बैंक आए। बैंक से खाते का विवरण लेने पर उन्हें 19 हजार की धनराशि निकालने की जानकारी मिली। नाचनी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें