ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़दिल्ली के 11 पर्यटक मुनस्यारी में फंसे

दिल्ली के 11 पर्यटक मुनस्यारी में फंसे

दिल्ली से पर्यटन नगरी में घूमने आए 11 पर्यटक भैंसिया ताल के पास फंस गए। फंसे 11 पर्यटकों में से आठ की हालत ठीक बताई जा रही है, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई...

दिल्ली के 11 पर्यटक मुनस्यारी में फंसे
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 25 Dec 2018 09:38 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली से पर्यटन नगरी में घूमने आए 11 पर्यटक भैंसिया ताल के पास फंस गए। फंसे 11 पर्यटकों में से आठ की हालत ठीक बताई जा रही है, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

एसओ प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस की डेल्टा टीम से जानकारी मिली कि भैंसियाताल के पास कुछ पर्यटक फंस गए हैं। सभी पर्यटक गाइड नेत्र सिंह रौतेला और लीडर अभिजीत के साथ गोगिना बागेश्वर से धर्मकुंड होते हुए नामिक के रास्ते मुनस्यारी आ रहे थे। पर्यटकों को आज खलिया टॉप पहुंचना था। दोपहर 12 बजे करीब वह भैंसिया ताल के पास रास्ता भटक गए। मामले की जानकारी लेने पर पता चला कि कुल 11 पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। इनके पास खाने का सामान खत्म हो गया है। बताया कि फंसे 11 पर्यटकों में से आठ सुरक्षित हैं, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी है। प्रभारी एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया की लोकेशन का पता लगा लिया गया है। मौके पर आईटीबीपी के दस जवान, मोनाल संस्था के सदस्य, वन विभाग, स्थानीय गाइड और राजस्व उपनिरीक्षक कमल उपाध्याय टीम के साथ रवाना हो गए हैं।

--

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें