ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़मानस एकेडमी के 100छात्र लेंगे स्पेश क्विज चंद्रयान-2 में भाग

मानस एकेडमी के 100छात्र लेंगे स्पेश क्विज चंद्रयान-2 में भाग

मानस एकेडमी के 100छात्र इसरो की तरफ से आयोजित होने वाले स्पेश क्विज चंद्रयान-2में भाग लेंगे। इसरो ने पत्र भेजकर छात्रों को प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया है। आमंत्रण पत्र पाकर विद्यालय में खुसी का...

मानस एकेडमी के 100छात्र लेंगे स्पेश क्विज चंद्रयान-2 में भाग
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 22 Aug 2019 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मानस एकेडमी के 100छात्र इसरो की तरफ से आयोजित होने वाले स्पेश क्विज चंद्रयान-2में भाग लेंगे। इसरो ने पत्र भेजकर छात्रों को प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित किया है। आमंत्रण पत्र पाकर विद्यालय में खुसी का माहौल है। चंद्रयान-2के सफल प्रक्षेपण के लिए मानस एकेडमी के शिक्षकों और छात्रों ने इसरो हस्ताक्षरयुक्त संदेश भेजकर टीम को बधाई दी थी। इसरो ने शुभकामनाओं पर खुशी जताते हुए विद्यालय के 100छात्रों को स्पेश क्विज चंद्रयान-2में भाग लेने को आमंत्रित किया है। विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत ने कहा इस प्रतियोगिता में चयनित दो छात्रों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2की लैंडिग लाइव देखने का मौका मिलेगा। आमंत्रण पत्र मिलने के बाद पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। इसके लिए डॉ. पंत ने इसरो का आभार जताया है। कहा इससे बच्चों का मनोबल बड़ेगा। शिक्षकों और छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी जीएस बोरा, सुनीता रावत, लक्ष्मी बोरा, एसएस बोरा, प्रकाश चंद, हेम चंद्र पांडे, केसी कसन्याल, योगेश चंद्र शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें