महिला से चेन स्नेचिंग में दिल्ली का MBBS छात्र गर्लफ्रेंड संग गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में दिल्ली का एमबीबीएस छात्र अपनी गर्लफ्रेंड संग चेन स्नेचिंग में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक अपनी महिला मित्र के पीछे-पीछे उसके गांव चला आया और वहां दोनों ने वारदात को अंजाम दिया।

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में बंगापानी के तोली गांव में महिला की चेन छीनने के आरोप में पुलिस ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र और उसकी महिला मित्र को गर्जिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है। छात्र के साथ गई महिला मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी बताई जा रहा है। पुलिस ने छीनी गई चेन बरामद कर ली है। आरोपी युवक दिल्ली का रहने वाला है।
पुलिस को दी तहरीर में 38 वर्षीय ममता देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से सरसों निकालने खेत जा रही थी। सड़क किनारे बाइक पर खड़े एक युवक और युवती ने नेटवर्क न होने की बात कहते हुए मोबाइल फोन मांगा। 50 मीटर पैदल चलने के बाद युवक ने ममता को बलपूर्वक पकड़ और साथ आई युवती ने गले से सोने की दो मालाएं छीन लीं।
महिला का दावा है कि माला का वजन एक से डेढ़ तोला तक है। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि आरोपी युवक 25 वर्षीय सन्नी सिंह थाना मियांवाली नगर पश्चिमी विहार, दिल्ली है जबकि 23 वर्षीय युवती हिमानी बोरा हल्द्वानी की निवासी है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी एमबीबीएस छात्र, रहने वाला दिल्ली का
बंगापानी तोली में महिला से छीनाछपटी करने के आरोप में गिरफ्तार सन्नी सिंह के एमबीबीएस का छात्र होने की जानकारी सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। आमजन का कहना है कि परिजनों ने युवक को डॉक्टर बनने के लिए दिल्ली से उत्तराखंड के हल्द्वानी भेजा, लेकिन अब युवक बंगापानी की घटना के बाद आरोपी बन गया है।
हल्द्वानी में ही आरोपी और महिला की पहचान
जौलजीबी के अपर उपनिरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी हिमानी बोरा भी मेडिकल के क्षेत्र से जुड़ी हुई है। हिमानी और सन्नी दोनों की पहचान हल्द्वानी में ही हुई। बताया कि यहां बंगापानी तोली में हिमानी की दादी रहती हैं। उनसे मिलने ही कुछ दिन पहले हिमानी यहां आई। हिमानी के पीछे-पीछे ही बीते सोमवार को सन्नी भी बंगापानी पहुंचा और दोनों ने मिलकर फिर वारदात को अंजाम दिया।
लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा, अपर उपनिरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह, अपर उपनिरीक्षक महेश पंत, अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल प्रभात सिंह, महिला कांस्टेबल ज्योति, पुलिस जीप चालक कांस्टेबल महेश सिंह बोरा आदि शामिल रहे।
हल्द्वानी ही रहती है हिमानी
पिथौरागढ़। बंगापानी तोली की रहने वाली हिमानी लंबे समय से हल्द्वानी में ही अपनी मां के साथ रहती है। गांव के लोग हिमानी को कम ही पहचानते हैं। पीड़ित ममता देवी भी इस कारण हिमानी को पहचान नहीं सकी। आसानी से लूट की शिकार हो गई।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


