Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़pithoragarh ssb jawans perform last rites elderly woman migration uttarakhand
पलायन का दर्द! बुजुर्ग महिला को कंधा देने नहीं मिले लोग, SSB जवानों ने किया अंतिम संस्कार

पलायन का दर्द! बुजुर्ग महिला को कंधा देने नहीं मिले लोग, SSB जवानों ने किया अंतिम संस्कार

संक्षेप:

पिथौरागढ़ के तड़ीगांव में पलायन के कारण अंतिम यात्रा के लिए लोग न मिलने पर एसएसबी जवानों ने बुजुर्ग महिला की अर्थी को कंधा दिया और काली नदी तट पर ले जाकर उनकी अंत्येष्टि संपन्न कराई।

Jan 02, 2026 07:02 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पहाड़ से पलायन अब इस हद तक पहुंच गया है कि मृतकों को कंधा देने वाले लोग नहीं मिल रहे। पिथौरागढ़ जिले के नेपाल सीमा से सटे गांव में एक बुजुर्ग महिला को श्मशान घाट पहुंचाने के लिए पर्याप्त लोग नहीं मिले तो सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने यह फर्ज निभाया। जवानों ने अर्थी को कंधा दिया, लकड़ियां ढोईं और अंत्येष्टि भी कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

SSB जवानों से ली मदद

उत्तराखंड के खाली होते गांवों की कठोर सच्चाई को उजागर करती यह घटना पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर तड़ीगांव की है। यहां रहने वाली करीब सौ वर्षीय बुजुर्ग महिला झूपा देवी का बुधवार को निधन हो गया। शव को अंत्येष्टि के लिए गांव से करीब ढाई किमी दूर काली नदी के तट तक ले जाना था, लेकिन गांव में अंतिम यात्रा के लिए पर्याप्त लोग नहीं थे। पूर्व प्रधान भूपेंद्र चंद ने बताया कि शव यात्रा के लिए गांव में चार-पांच लोग ही हो पाए, वे भी उम्रदराज थे। ऐसे में नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों से मदद मांगी गई। इसपर एसएसबी के चार जवान और दो अधिकारी मदद के लिए पहुंचे। जवानों की सहायता से शव को काली नदी के तट पर लाया गया। यहां 65 वर्षीय रमेश चंद ने मां की चिता को मुखाग्नि दी।

पिथौरागढ़ में नेपाल सीमा पर बसे तड़ीगांव में एसएसबी जवान पहले लकड़ी लेकर गए और फिर महिला का अंतिम संस्कार कराया।

ये भी पढ़ें:ये है पहाड़ का दर्द! देहरादून के फुलेत गांव फंसे सैकड़ों परिवार, इलाज भी दुश्वार

गांव में सुविधाओं की कमी

तड़ीगांव में पलायन का प्रमुख कारण सड़क निर्माण में देरी और वन्य जीवों की दहशत हैं। 2019 में पंचायत की बनवाई कच्ची सड़क अब तक पक्की नहीं हुई है। जंगली सुअर खेती को नष्ट कर रहे हैं। साथ ही गुलदार और भालू की दहशत भी बनी रहती है। गांव में 20 साल पहले 37 परिवार थे, लेकिन अब 13 परिवार ही हैं। इनमें भी अधिकतर बुजुर्ग हैं।

ये भी पढ़ें:पहाड़ का दर्द: सड़क बंद होने से नहीं मिल पाया इलाज, रास्ते में ही महिला की मौत
Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।