Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Pithoragarh munsiyari haldwani almora heli services inaugration cm pushkar singh dhami know fare timings all details
उत्तराखंड के इन दो रूट्स पर शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, जानिए टिकट-टाइमिंग से लेकर सबकुछ

उत्तराखंड के इन दो रूट्स पर शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, जानिए टिकट-टाइमिंग से लेकर सबकुछ

संक्षेप:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास से क्षेत्रीय संपर्क योजना UDAN के तहत दो नए हवाई मार्गों पर हवाई सेवाओं का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यातायात बहुत बेहतर हो जाएगा।

Oct 01, 2025 03:04 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड सरकार ने आज महानवमी के दिन प्रदेशवासियों को खास तोहफा दिया है। उड़ान योजना के तहत, दो नए हवाई सेवाओं का उद्घाटन किया गया है। ये सेवाएं पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हलद्वानी से अल्मोड़ा के लिए शुरू की गई हैं। सीएम धामी की ओर से इसके उद्घाटन के साथ ही समट और किराया भी तय हो गया है। टिकट बुक करने के लिए https://airheritage.in पर जाना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास से क्षेत्रीय संपर्क योजना (UDAN) के तहत दो नए हवाई मार्गों पर हवाई सेवाओं का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूर-दराज (remote) के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यातायात बहुत बेहतर हो जाएगा।

पिथौरागढ़–मुनस्यारी और हल्द्वानी–अल्मोड़ा मार्गों पर ये हेलीकॉप्टर सेवाएं सप्ताह के सातों दिन, दिन में दो बार चलेंगी। पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जाने वालों को पिथौरागढ़ से सुबह 10:30 बजे और दोपहर 1:50 बजे हेली सेवाएं मिलेंगी, वहीं मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जाने वालों को सुबह 10:50 बजे और दोपहर 2:10 बजे ये सेवा मिलेगी। वहीं हलद्वानी से अल्मोड़ा जाने वालों को सुबह 11:50 बजे और दोपहर 3:10 बजे हेलिकॉप्टर सेवा मिलेगी और अल्मोड़ा से हलद्वानी आने वालों को दोपहर 12:50 बजे और शाम 4:10 बजे हेली सेवाएं मिलेंगी। न सेवाओं के लिए किराया ₹2,500 तय किया गया है। यात्री अपने टिकट ऑनलाइन https://airheritage.in पर बुक कर सकते हैं।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।