माहिद से मोहित और शबीना से खुशी; गंगा तट पर पीलीभीत के परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

हरिद्वार गंगा तट पर पीलीभीत के मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपनाया। माहिद मोहित बन गया और उसकी पत्नी शबीना खुशी। उन्होंने अपने तीन बच्चों के भी नामकरण किए।

Pilibhit muslim Family convert to Hindu on haridwar Ganga ghat
पीलीभीत के मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपनाया

हरिद्वार गंगा तट पर यूपी के पीलीभीत का एक मुस्लिम परिवार हिंदू बन गया। इसके लिए गंगा किनारे चंडी घाट पर तीर्थ सेवा न्यास की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पीलीभीत के इस मुस्लिम परिवार के सदस्यों का नामकरण भी हुआ। माहिद मोहित बन गया और शबीना खुशी। परिवार ने गंगा स्नान के बाद यज्ञ-हवन और अन्य धार्मिक संस्कार भी किए।

गंगा किनारे चण्डी घाट पर तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पीलीभीत, उत्तर प्रदेश निवासी एक परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया। न्यास अध्यक्ष तीर्थाचार्य सन्त राम विशाल दास महाराज के मार्गदर्शन में गंगा स्नान, यज्ञ-हवन, धार्मिक विधि-विधान एवं नामकरण संस्कार सम्पन्न कराया गया।

तीन बच्चों संग माहिद ने सनातन धर्म अपनाया

घर वापसी करने वाले परिवार में माहिद, सबीना बीबी और उनके तीन बच्चे शामिल रहे। धार्मिक संस्कारों के बाद माहिद को मोहित, सबीना बीबी को खुशी, उनके दो पुत्रों को रोशन एवं रोहन तथा पुत्री को अनन्या नाम दिया गया। इस दौरान सहारनपुर निवासी इब्राहिम ने भी धार्मिक संस्कारों के माध्यम से सनातन धर्म अपनाया। यज्ञ-हवन एवं नामकरण संस्कार के पश्चात उन्हें विराट पुंडीर नाम प्रदान किया गया। तीर्थ सेवा न्यास की ओर से घर वापसी करने वाले सभी लोगों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

आयोजकों ने क्या कहा

इस अवसर पर तीर्थाचार्य सन्त राम विशाल दास महाराज ने कहा कि सनातन केवल एक पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, संस्कार, कर्तव्य, सेवा और सदाचार से जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि है। जो व्यक्ति अपनी आस्था और जीवन-पथ के संबंध में कोई निर्णय लेता है, उसके साथ समाज को सम्मान, सद्भाव और सहयोग की भावना रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और सेवा की चेतना को मजबूत करना है। सनातन परंपरा में गंगा, यज्ञ, संस्कार और परिवार व्यवस्था का विशेष महत्व रहा है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। यज्ञ-हवन एवं नामकरण संस्कार आचार्य कुलदीप विद्यार्थी एवं मुकेश शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ने परिवार का पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर पायलट बाबा आश्रम, रायवाला के महन्त करण गिरी, पालप देव आश्रम के महंत ओमदास, महंत हितेश दास, ठाकुर शुभम सिंह, राजेश कुमार सहित कई संत एवं सनातनी उपस्थित रहे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़माहिद से मोहित और शबीना से खुशी; गंगा तट पर पीलीभीत का परिवार बन गया हिंदू