Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsYoung Village Head Saksi Advocates for Horticulture Development and Irrigation Solutions in Kui
सोलर पंपिंग योजना तैयार करने के लिए सहयोग मांगा

सोलर पंपिंग योजना तैयार करने के लिए सहयोग मांगा

संक्षेप: विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत कुई की 22 साल की युवा ग्राम प्रधान साक्षी ने डीएम पौड़ी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि गाँव में बागवानी की अपार संभावनाएँ हैं और सिंचाई के लिए सोलर पंपिंग योजना की मांग की। साक्षी ने फसल सुरक्षा के लिए भी उपाय सुझाए और गाँव के विकास के लिए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की।

Thu, 13 Nov 2025 04:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत कुई की 22 साल की युवा ग्राम प्रधान साक्षी ने डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया से मुलाकात की। इस मौके पर साक्षी ने बताया कि कुई में बागवानी की अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिए विभागीय व प्रशासनिक सहयोग की आवश्कता है। बताया कि पंचायत में एप्पल व कीवी मिशन को धरातल पर उतारकर ग्रामीणो की आजीविका का आधार बनाया जा सकता है। जिससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिकी को नया मुकाम हासिल होगा। बताया कि क्षेत्र में गेहूं, धान, मंडुवा, झंगोरा सहित अन्य फसलें बहुतायत में होती हैं। लेकिन सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने और तकनीकी सहयोग के अभाव में खेती सिमट रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने गांव में सिंचाई के लिए सोलर पंपिंग योजना तैयार कर अमलीजामा पहनाए जाने में सहयोग की मांग की। शुक्रवार को पौड़ी डीएम से मिलने आई प्रधान ने कहा कि फसलों को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसल सुरक्षा के लिए घेरबाड़ की समुचित व्यवस्था की जाए। कहा कलगड़ी गाड के उफान पर आने से बरसात में ग्रामीणों के खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां खेती को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाय। गौरतलब है कि साक्षी ने जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी से बायोटेक्टनोलॉजी में 2025 में बीटेक किया है। वह अपने गांव को आदर्श व उन्नत पंचायत के रुप में विकसित किए जाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। वहीं, डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि युवा जनप्रतिनिधि सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जो सराहनीय है। कुई के विकास को लेकर प्रशासन व रेखीय विभाग हर संभाव मदद करेंगे। जिसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।