Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsWorld Disability Day Honoring Empowered Differently-Abled Individuals in Pauri
दिव्यांगजन हम सभी की प्रेरणाशक्ति: राजकुमार पोरी

दिव्यांगजन हम सभी की प्रेरणाशक्ति: राजकुमार पोरी

संक्षेप:

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पौड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक राजकुमार पोरी ने 5 दक्ष दिव्यांगजनों को सम्मानित किया और 10 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण प्रदान किए। उन्होंने दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए सरकार की योजनाओं पर जोर दिया।

Dec 03, 2025 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को पौड़ी में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी व अन्य अतिथियों ने दक्ष 5 दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों और स्वरोजगारियों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित 2 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों व 3 दक्ष दिव्यांग स्वरोजगारियों को 8-8 हजार रुपये की राशि , प्रमाण पत्र सहित प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं 10 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण दिए गए। 9 दिव्यांग प्रमाण पत्र भी इस दौरान जारी हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बतौर मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनकी क्षमताएं किसी भी प्रकार से कम नहीं आंकी जानी चाहिए। कहा कि राज्य व केंद्र सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, प्रशिक्षण, रोजगार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जो योजनाएं संचालित कर रही हैं , वह न केवल उनकी प्रतिभा और दक्षता को आगे बढ़ाने में सहायक हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर भी अग्रसर कर रही हैं। आवश्यक उपकरण, तकनीकी सहायता, शिक्षण-प्रशिक्षण सुविधाएं और आर्थिक सहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पोरी ने सभी विभागों से समन्वित रूप से काम कर दिव्यांगजनहित के कार्यक्रमों को तेजी से क्रियान्वित करने पर भी जोर दिया। पालिकाध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी ने कहा कि विश्व दिव्यांग दिवस समाज में दिव्यांगजनों के सम्मान, अधिकारों और गरिमा को सशक्त रूप से स्थापित करने का अवसर है। दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे हैं । सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके अधिकारों की रक्षा तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है।