ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीपौड़ी की रामलीलाओं में महिलाएं कर रहीं अभिनय

पौड़ी की रामलीलाओं में महिलाएं कर रहीं अभिनय

कल्जीखाल ब्लाक के मनियारस्यू पट्टी में इन दिनों विभिन्न गांवो में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इन गांवो में रामलीला मंचन में महिलाएं व बालिकाएं मुख्य पात्रों की भूमिका निभा रही है। धारी गांव में...

पौड़ी की रामलीलाओं में महिलाएं कर रहीं अभिनय
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीFri, 22 Nov 2019 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कल्जीखाल ब्लाक के मनियारस्यू पट्टी में इन दिनों विभिन्न गांवों में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इन गांवों में रामलीला मंचन में महिलाएं व बालिकाएं मुख्य पात्रों की भूमिका निभा रही है। धारी गांव में पिछले पांच सालों से बालिकाएं मुख्य पात्रो के किरदार निभा रही है। मेघा रावत ने बताया की वह पिछले पांच वर्षों से भरत व श्रवण का किरदार कर रही है। तनीषा रावत भी शत्रुघ्न का किरदार पिछले पांच साल से कर रही है। पौड़ी के केवर्स गांव में भी रामलीला मंचन में सीता मंदोदरी, कौशल्या, सुमित्रा, सबरी, सुलोचना व सीता की सहेलियों के पात्रों का अभिनय महिलाएं ही निभा रही है। थापला की प्रसिद्ध रामलीला में मुख्य पात्र सीता मानसी बिष्ट, पूजा सूर्पनखा का किरदार निभा रही है। कलेथ गांव रामलीला में सभी महत्पूर्ण पात्र का अभिनय बालिकाएं ही कर रही है। राम की भूमिका में नीमा, लक्ष्मण की भूमिका में काजल, वही भरत की भूमिका वंदना, शत्रुघन की भूमिका में दीया किरदार निभा रही है। नए दौर में बालिकाओ दवारा रामलीलाओं के मंचो पर इस साहसिक कदम पर जहां रामलीला के आयोजक गदगद हो रहे है। वही दर्शक व स्थानीय लोग भी इन बालिकाओं की जमकर सराहना कर रहे हैं। वही महिलाओं के किए गए अभिनय इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब छाए हुए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें