ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीरामलीला मंचन में पहलीबार महिलाओं ने निभाया किरदार

रामलीला मंचन में पहलीबार महिलाओं ने निभाया किरदार

पौड़ी के केवर्स गांव में रामलीला मंचन किया गया। अंतिम दिन भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का मंचन किया गया। गांव की रामलीला के मंचन में पहलीबार महिला पात्रों का अभिनय महिलाओं ने निभाया। पौड़ी...

रामलीला मंचन में पहलीबार महिलाओं ने निभाया किरदार
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीMon, 18 Nov 2019 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पौड़ी के केवर्स गांव में रामलीला मंचन किया गया। अंतिम दिन भगवान राम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। गांव की रामलीला के मंचन में पहली बार महिला पात्रों का अभिनय महिलाओं ने निभाया।पौड़ी के केवर्स गांव में रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। 10 दिनों तक आयोजित रामलीला में ग्रामीणों ने भगवान की लीलाओं के मंचन का खूब आनंद लिया। भगवान के लंका विजय से अयोध्या लौटने, भरत-राम मिलाप और अयोध्या में श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। पात्रों ने अपने शानदार अभिनय से मंचन को जीवंत बनाने दिया। केवर्स गांव की रामलीला के मंचन में सीता, मंदोदरी, कौशल्या, सुमत्रिा, सबरी, सुलोचना व सीता की सहेलियों के पात्रों का अभिनय महिलाओं ने निभाया। महिलाओं के इस साहसिक कदम पर जहां रामलीला कमेटी गदगद नजर आयी। वहीं ग्रामीणों ने भी उनकी इस पहल की जमकर सराहना की। रामलीला मंचन में राम का पात्र दीपक भंडारी, लक्ष्मण मोहित, भरत अखिलेश, शत्रुघन तेजेंदर ने निभाया। सीता के पात्र का अभिनय आरती बिष्ट, सबरी तनुजा, मंदोदरी व कौशल्या नीलम, सुमित्रा हिमानी, सुलोचना ईशा और सीता की सहेलियों का अभिनय निकिता, ममता, नैन्सी ने जीवंत बनाया। रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि ग्रामीण अंचल में महिलाओं का रामलीला के मंचन में अभिनय को लेकर आगे आना सकारात्मक व सुखद पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के इस कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मनवर सिंह, निर्देशक मनोज मंद्रवाल, सह-निर्देशक प्रकाश भंडारी, कैलाश सिंह, विनोद बिष्ट, मुकेश सिंह, रेशमा, सुरेश पंवार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें