ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीकर्मचारियों के समर्थन में उतरी महिला जागृति समिति की महिलाएं

कर्मचारियों के समर्थन में उतरी महिला जागृति समिति की महिलाएं

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाईज एसोसिएशन की बेमियादी हड़ताल को पौड़ी में अब आम जनमानस का भी समर्थन मिलने लगा है। हड़ताल को महिला जागृति समिति पौड़ी गांव ने समर्थन देते हुए गुरुवार को धरने और जुलूस में...

कर्मचारियों के समर्थन में उतरी महिला जागृति समिति की महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीThu, 12 Mar 2020 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन की बेमियादी हड़ताल को पौड़ी में अब आम जनमानस का भी समर्थन मिलने लगा है। हड़ताल को महिला जागृति समिति पौड़ी गांव ने समर्थन देते हुए गुरुवार को धरने और जुलूस में हिस्सा लिया। वहीं, कर्मचारियों की लंबी खिच रही हड़ताल से कई कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों के काम नहीं हो पा रहे है। गुरुवार को रामलीला मैदान में धरने को महिला जागृति समिति पौड़ी गांव की महिलाओं ने समर्थन दिया। इस दौरान समिति की अध्यक्ष कमला रावत ने कहा कि सरकार की न्यायोचित मांग जल्द पूरी होनी चाहिए। कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा और महिलाएं उत्तराखंड आंदोलन की तरह कर्मचारियों के साथ आंदोलन करने को तैयार है। आंदोलन को महिलाओं द्वारा समर्थन दिए जाने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस आंदोलन से अब आमजनमानस भी जुड़ने लगा है। कहा कि लगता है कि धीरे-धीरे अन्य जनरल ओबीसी के लोग भी इस आंदोलन से जुड़ेंगे। धरना देने वालों में क्रांति देवी, विमला देवी, अनिता रावत, कुंती रावत, उर्मिला रावत, मंजू रावत, बसंती देवी, कांती देवी, भागेश्वरी देवी, सुलोचना देवी, एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, मुख्य संयोजक सीताराम पोखरियाल, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष रेवतीनंदन डंगवाल, मीडिया प्रभारी प्रेमचंद्र ध्यानी, रामपाल सिंह रावत, राजपाल बिष्ट, निर्मला थापा, कुलदीप कोठारी, सदानंद नौटियाल आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें