ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीखिर्सू में महिलाएं सीख रहीं विदेशी भोजन बनाने के गुर

खिर्सू में महिलाएं सीख रहीं विदेशी भोजन बनाने के गुर

खिर्सू में महिलाओं को होम स्टे योजना के कांटीनैन्टल और चाइनीज फूड बनाने की सीख दी जा रही है। महिलाएं भी पूरे उत्साह और लग्न के साथ प्रशिक्षण सीख रही है।डीएम पौड़ी धीराज सिंह गब्र्याल की पहल पर पर्यटन...

खिर्सू में महिलाएं सीख रहीं विदेशी भोजन बनाने के गुर
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीSat, 03 Aug 2019 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

खिर्सू में महिलाओं को होम स्टे योजना के कांटीनैन्टल और चाइनीज फूड बनाने की सीख दी जा रही है। महिलाएं भी पूरे उत्साह और लग्न के साथ प्रशिक्षण सीख रही है।डीएम पौड़ी धीराज सिंह गब्र्याल की पहल पर पर्यटन स्थल खिर्सू में जिला योजना के तहत होम स्टे का निर्माण करवाया जा रहा है। डीएम द्वारा खिर्सू को होम स्टे के रूप में एक अलग पहचान दिलाने और यहां पर पर्यटन की गतिविधियों में और बढ़ावा देने को लेकर प्रयास कर रहे हैं। यहां पर बन रहे होम स्टे की खास बात यह है कि इन होम स्टे को महिला समूहों द्वारा ही संचालित किया जाएगा। खिर्सू में इन दिनों महिलाओं को बेहतर व्यंजन बनाने की सीख दी जा रही है। इसके लिए मास्टर ट्रैनर के रुप में अल्मोड़ा से आए रमेश महिला समूहों को कुकिंग की सीख रहे हैं। शुक्रवार को जीएमवीएन गेस्ट हाउस में भी महिला समूहों के अलावा कुछ स्थानीय लोगों को भी प्रशिक्षण दिया गया। महिलाएं भी कुकिंग सीखने के लिए उत्साहित नजर आई। खंड विकास अधिकारी रामेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि डीएम द्वारा खिर्सू को पर्यटक स्थल बनाने और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार देने की पहल शुरू की गई है। बताया कि यहां पर विदेशों से आने वाले पर्यटकों को उनकी पंसद का खाना नहीं मिल पाता है। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। स्वरोजगार को लेकर दिए जा रहे प्रशिक्षण को लेकर इन महिलाओं में खासा उत्साह बना हुआ है। शुक्रवार को प्रभारी सीडीओ वेदप्रकाश, डीएसटीओ निर्मल शाह ने भी प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए महिलाओं से जानकारी हासिल करते हुए स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संपत सिंह रावत, रचना रावत, रजनी देवी, आशा देवी, संतोषी देवी, पिंकी देवी, विजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें