ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीविनोद अध्यक्ष और सुदामा बने सचिव

विनोद अध्यक्ष और सुदामा बने सचिव

पर्वतीय पटवारी (राजस्व पुलिस संवर्गीय कर्मचारी) महासंघ की बैठक रविवार को पौड़ी में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की...

विनोद अध्यक्ष और सुदामा बने सचिव
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीSun, 23 Sep 2018 03:32 PM
ऐप पर पढ़ें

पर्वतीय पटवारी (राजस्व पुलिस संवर्गीय कर्मचारी) महासंघ की बैठक रविवार को पौड़ी में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजत बैठक में विनोद रावत अध्यक्ष, सुदामा रावत सचिव, डब्बल सिंह उपाध्यक्ष और गौरव लिंगवाल को संगठन सचिव चुना गया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संघ के नवनिर्वाचत पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने और सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने पर जोर दिया। इस दौरान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम राणा और शिवप्रसाद नौटियाल के रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर पदोन्नति होने पर बधाई दी गई। बैठक में संघ के जिला संरक्षक हरीशचंद्र पांडे, लेखापरीक्षक सूर्यप्रकाश भट्ट, शंभूप्रसाद ममगांई, सोहन सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें