
सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों से बढ़ी परेशानी
संक्षेप: विकास खंड कल्जीखाल के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे उगी झाड़ियां यातायात और राहगीरों के लिए दिक्कत बन गई हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।...
विकास खंड कल्जीखाल के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे उगी झाड़ियां यातायात व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। परेशान ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मार्गों के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो गई हैं। जिसकी शिकायत लोनिवि के अफसरों से लिखित व मौखिक की गई, लेकिन अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यातायात में तो यह झाड़ियां दिक्कत बनी ही हैं। यह झाड़ियां गुलदार या अन्य जंगली जानवरों के लिए छिपने का अड्डा बना हुआ है। जिससे राहगीर में दहशत है। साथ ही पैदल चलने में हादसे का भय बना है।
शुक्रवार को कल्जीखाल के कुनकुली निवासी व शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी अर्जुन सिंह नेगी ने लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी के ईई को एक शिकायत पत्र भेजा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कांसखेत-घंडियालधार से कुनकुली-अलासू- बहेडाखाल मोटर मार्ग और बहेडाखाल से खांडा मोटर मार्ग पर क्षेत्र के 8 से 10 गांवों के ग्रामीणों की यातायात सुविधा जुड़ी है। इन मोटर मार्गों पर इन दिनों लंबी-लंबी झाड़ियां उगी हैं। जिसके कारण स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को सफर करने में डर का भय बना हुआ है। साथ ही जंगली जानवरों के ख़तरों से लोग सड़कों पर पैदल नहीं जा पा रहे हैं। यहां तक सड़क का पता नहीं चल पा रहा है और मोटर मार्ग पर वाहनों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोनिवि से सड़कों पर उगी झाड़ियों को जल्द से जल्द कटान कराए जाने की मांग की है। जिससे क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानियों का सामना ना करना पड़े। कहा कि यदि किसी प्रकार की इस मार्ग पर कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसके लिए लोनिवि ही जिम्मेदार रहेगा। उन्होंने इस मार्ग के आवागमन के लिए सड़क की अव्यवस्था को ठीक कर आवश्यक कार्रवाई जल्द किए जाने की मांग की है। वहीं ईई विवेक सेमवाल ने बताया कि उक्त मोटर मार्गों पर झाड़ी कटान को लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




