Hindi NewsUttarakhand NewsPauri NewsUnemployment Crisis Upnal Employees Demand Regularization Amidst Strike Threat
उपनल कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल की दी चेतावनी

उपनल कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल की दी चेतावनी

संक्षेप: उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक में नियमितीकरण पर चर्चा हुई। कर्मचारियों की नाराजगी जताई गई कि अभी तक उनका नियमितीकरण नहीं हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 नवंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने नियमितीकरण का आदेश दिया था, लेकिन अफसरों की लापरवाही से समस्या बनी हुई है।

Wed, 5 Nov 2025 05:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पौड़ी
share Share
Follow Us on

उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक में नियमितीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपनल कर्मचारियों का अभी तक नियमितीकरण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में देहरादून, पौड़ी, श्रीनगर के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। निर्णय लिया गया कि नियमितीकरण नहीं होने पर 10 नवंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बुधवार को ब्रदीनाथ धर्मशाला में उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भटट, प्रदेश महामंत्री विजय प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में करीब 22 हजार से अधिक कर्मचारी उपनल के माध्यम से 15 से 20 सालों से विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण करने को आदेश दे चुके है लेकिन अफसरों की मनमानी के चलते उपनल कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हो पा रहा है। जिससे उपनल कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। कहा कि राज्य स्थापना दिवस तक उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण का आदेश जारी नहीं होने पर 10 नवंबर से प्रदेशभर के उपनल कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, संरक्षक मुकश सेमवाल, उपाध्यक्ष आशीष, लक्ष्मण भंडारी, प्रमिला रावत, रजनीश, मोहन सिंह, शैलेंद्र, खुशपाल आदि शामिल रहे।