ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीपौड़ी की समस्याएं हल नहीं होने पर भड़के व्यापारी

पौड़ी की समस्याएं हल नहीं होने पर भड़के व्यापारी

व्यापार सभा की बैठक में शहर की पेयजल किल्लत के साथ ही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने...

पौड़ी की समस्याएं हल नहीं होने पर भड़के व्यापारी
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीWed, 04 Aug 2021 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

व्यापार सभा की बैठक में शहर की पेयजल किल्लत के साथ ही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद किया जाएगा।

पौड़ी में आयोजित व्यापार सभा की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में करीब 1 महीने से पेयजल किल्लत बनी हुई है। जिससे शहरवासी परेशान हैं। शहर में सड़कों की बदहाल स्थिति पर भी व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि जल्द ही इन समस्याओं के हल की मांग को लेकर डीएम से भी मिला जाएगा। जल्द इन समस्याओं का हल नहीं होने पर जल संस्थान व लोनिवि विभाग का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी समस्या का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन के साथ प्रतिष्ठानों को बंद किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष हेमेंद्र नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल बड़थ्वाल, सचिव देवेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुंसाई, मीडिया प्रभारी मनोज बिष्ट, देवाशीष, सतेंद्र नेगी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें