ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीसैनिकों की शहादत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: मोर्चा

सैनिकों की शहादत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: मोर्चा

जम्मू कश्मीर में देश की सीमा पर उत्तराखंड के जवानों की लगातार हो रही शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सैनिकों की शहादत के लिए केंद्र सरकार...

सैनिकों की शहादत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: मोर्चा
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 17 Oct 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जन संघर्ष मोर्चा ने जम्मू कश्मीर में देश की सीमा पर उत्तराखंड के जवानों की लगातार हो रही शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया। मोर्चा ने कहा कि सैनिकों की शहादत के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। मोर्चा ने कहा कि जनता की खामोशी को प्रदेश और केंद्र सरकार हल्के में न लें।

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि सीबीआई, ईडी, विजलेंस आदि सभी खुफिया एजेंसियों को केंद्र सरकार ने विपक्षी दलों, सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों के खिलाफ लगा रखा है। सवाल किया कि ऐसे में देश की सुरक्षा व्यवस्था पर कौन ध्यान देगा। कहा कि जितना ध्यान विरोधियों को कुचलने में लगाया जा रहा है। उतना ध्यान आतंकियों और आतंकवाद को जड़ से मिटा देने में लगाया होता तो काफी हद तक जहां आतंकवाद का खात्मा होता वहीं आये दिन उत्तराखंड के सैनिकों को शहादत न देनी पड़ती। नेगी ने कहा कि भाजपा ने जब केंद्र की सत्ता संभाली तब बड़े बड़े वायदे किये थे। जिनमें आतंकवाद का खात्मा करना मुख्य था। लेकिन आये दिन उत्तराखंड ही नहीं विभिन्न प्रदेशों के जवान शहीद हो रहे हैं। नेगी ने कहा कि गत वर्ष स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बयान देकर कहा था कि जब देश में युद्ध नहीं हो रहा है तो जवानों की शहादत क्यों। कहा कि संघ मुखिया भागवत के मंतव्यों व उनकी भावनाओं की सरकार को कोई चिंता नहीं। कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में जितने जवानों ने देश की रक्षा के लिए शहादत दी है उसने पुरानी सरकारों के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। कहा कि सरकार को देश की खुफिया एजेंसियों का इस्तेमाल व्यक्तिगत हित में नकर देश की रक्षा के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें