ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीलोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा:तीरथ

लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा:तीरथ

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इसके लिए संगठन ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत बूथ को मजबूत करने का...

लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा:तीरथ
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीSun, 30 Jul 2017 04:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इसके लिए संगठन ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत बूथ को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद विभिन्न प्रदेशों के बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर तैयारियों का जायजा ले रहे है। सितंबर में उत्तराखंड आकर वह तैयारियों का जायजा लेंगे। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन सहित कई कल्याणकारी योजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। इन योजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में पलायन पर अंकुश के साथ ही रोजगार की संभावनाएं पैदा होंगी। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गति देने का काम किया है और इसका प्रमाण धरातल पर दिखाई दे रहा है। केंद्र में साढ़े तीन साल से अधिक समय होने के बाद भी सरकार पर भ्रष्ट्राचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। प्रदेश सरकार भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाने, बड़े घोटालों पर कार्रवाई करने के साथ ही कई कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रही है। इस मौके पर पार्टी के नगराध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रांत रावत, महिला मोर्च की जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी, शैलेंद्र नौटियाल, जगतकिशोर बड़थ्वाल, ओपी जुगरान, राजकुमार पोरी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें