ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीशिक्षित समाज से ही राष्ट्र का निर्माण संभव:पुष्कर सिंह धामी

शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का निर्माण संभव:पुष्कर सिंह धामी

डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। मुख्यमंत्री...

शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का निर्माण संभव:पुष्कर सिंह धामी
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषThu, 22 Dec 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता

डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है।

गुरुवार को डीएसबी स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में देशभक्ति के साथ विभिन्न प्रदेशों के लोकनृत्य पेशकर छात्र-छात्राओं ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। छात्रों द्वारा वाद्ययंत्रों ड्रम, ढोलक, की बोर्ड, गिटार, कांगो, तबला, बीट बॉक्स, यूकेलेले आदि स्वर से सजी ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति म्यूजिकल ग्लिट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शहीदों के परिजनों को भी सीएम ने सम्मानित किया।

सीएम ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थाओं का अहम योगदान होता है। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए मेहनत करने पर जोर दिया। सीएम ने स्कूल प्रबधंन वर्ग के कार्यों को भी सराहा। स्कूल के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध उद्यमी बचन पोखरियाल, मेयर अनिता ममगाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, विनय उनियाल,भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, संजय शास्त्री, प्रदीप शर्मा, अशोक शर्मा, अशोक रस्तोगी,जयेन्द्र रमोला, स्कूल के प्रधानाचार्य शिव सहगल, सीएम के मीडिया प्रभारी हरीश कोठारी आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

फोटो-23 आरएसके 13 गुरुवार को गुमानीवाला स्थित डीएसबी स्कूल में वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें