ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पौड़ीसाध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ दी तहरीर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ दी तहरीर

भाजपा नेत्री साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। कांग्रेसियों ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ गुरुवार को पौड़ी कोतवाली में तहरीर भी दी है।...

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ दी तहरीर
हिन्दुस्तान टीम,पौड़ीThu, 16 May 2019 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेत्री साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। कांग्रेसियों ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ गुरुवार को पौड़ी कोतवाली में तहरीर भी दी है। युवा कांग्रेस द्वारा दी गई तहरीर में जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है जोकि भाजपा की मानसिकता को बताता है। तहरीर देने वालों में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आकाश रावत, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह, अंकित रावत, दीपक नौटियाल, अयाज, आलोक आदि शामिल थे। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजपाल बिष्ट ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर द्वारा यह कहना कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे यह भाजपा का असली चेहरा है। उनके द्वारा शहीद हेमंत करकरे को राष्ट्रदोही बताया गया था जोकि भारतीय जनता पार्टी का विघटनकारी व देशद्रोही मानसिकता का परिचायक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें